FIRST LOOK: फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से सोनू सूद का रॉयल लुक आया सामने
सोनू सूद का ये लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है
कंगना रनौत की आनेवाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है. इस फिल्म में कंगना के साथ ही सोनू सूद और टीवी एक्ट्रेस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी. खास बात ये भी है कि इस फिल्म के साथ अंकिता बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. फिल्म से हमने कंगना, सोनू और अंकिता के कुछ लुक पोस्टर्स देखे थे और अब एक बार फिर फिल्म से सोनू का लेटेस्ट लुक सामने आया है.
आपको बता दें कि फिल्म में जहां कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं वहीं सोनू इस फिल्म में सदाशिव नारायण राव की भूमिका निभा रहे हैं. इंटरनेट पर आई इस तस्वीर में सोनू एक दम रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं. सिर पर आलीशान पगड़ी, गले में आभूषण और आंखों में सख्त मिजाजी लिए सोनू एक योद्धा के रूप में नजर आए.
इससे पहले भी फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनू का लुक मीडिया में लीक हो चुका है.
इस फिल्म के लिए एक्टर्स न सिर्फ शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं बल्कि इसके लिए उन्हीं की तरह तलवार बाजी और चाल ढाल को भी अपना रहे हैं.
कुछ ही महीनों पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन शूट करते समय कंगना को तलवार से चोट भी लग गई थी. बावजूद इसके उन्होंने फिल्म का काम जारी रखा. इस फिल्म का निर्देशन कृष कर रहे हैं और ये फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

