सोनू निगम के ससुर का निधन, शोक में डूबा परिवार
इस दुखद खबर से सोनू निगम और उनके परिवार में शोक का माहोल है
भारत के सबसे प्रतिष्ठित सिंगर सोनू निगम के ससुर का निधन हो गया. सोनू निगम की पत्नी मधुरिमा निगम, के पिता का कुछ ही घंटो पहले देहांत हो गया जिसके चलते उनके परिवार में दुख का माहोल है. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.
बॉलीवुड के हिंदी गानों समेत मराठी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ जैसे अन्य कई भाषाओं में गाना गा चुके सोनू निगम के लिए ये समय बेहद दर्दभरा है. जानकारी है कि सोनू और मधुरिमा ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था जिसके बाद इन्होंने 2002 में एक दूसरे से शादी कर ली थी.
इन्हें एक बेटा भी है
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

