बॉलीवुड

सोनम कपूर का लगेज एयरपोर्ट से दूसरी बार हुआ लापता, एक्ट्रेस ने एयरलाइन्स कंपनी को लगाई फटकार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर ब्रिटिश एयरलाइन्स को जमकर फटकार लगाई है, सोनम ने बताया कि इस एयरलाइन्स की लापरवाही के कारण एक ही महीने में दो बार उनका सामान लापता हो गया है.

सोनम कपूर का लगेज एयरपोर्ट से दूसरी बार हुआ लापता, एक्ट्रेस ने एयरलाइन्स कंपनी को लगाई फटकार
सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) एयरलाइन्स कंपनी की लापरवाही से चलते काफी परेशान हैं. सोनम ने सोशल मीडिया पर बताया कि ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) ने एक ही महीने में दो-दो बार उनका सामान मिसप्लेस कर दिया है. इस बात के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोनम ने ट्विटर पर इस बात को लेकर ब्रिटिश एयरवेज को जमकर फटकार लगाई है और कहा कि वो अब दुबारा कभी भी इससे यात्रा नहीं करेंगी.

सोनम ने ट्विटर पर लिखा, "ये तीसरी बार है जब मैं ब्रिटिश एयरवेज से यात्रा कर रही हूं इस महीने और दूसरी बार ऐसा हुआ है जब इन्होंने मेरा सामान घुमा दिया. मैंने अपना सबक सीख लिया है. अब मैं कभी भी ब्रिटिश एयरवेज से यात्रा नहीं करूंगी."

ये भी पढ़ें: भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी का एयरपोर्ट पर हुआ झगड़ा, वीडियो आया सामने

सोनम के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एयरलाइन कंपनी ने जवाब देते हुए लिखा, "आपका सामान मिलने में आपको देरी हुई ये जानकर हमें खेद है सोनम. जब आपने एयरपोर्ट पर इस बारे में बताया तो क्या आपको ट्रैकिंग रिफरेन्स नंबर दिया गया था?"

इसके बाद सोनम ने जवाब देते हुए लिखा, "हां, ये सब किया जा चूका है लेकिन ये बहद असुविधाजनक है. आप लोगों को इसपर ध्यान देना चाहिए. ये बदतर सर्विस और कुप्रबंध को दर्शाता है."

सोनम के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने बताया कि उनके साथ भी इस एयरलाइन्स ने ऐसी गलती की थी.

पूजा ने लिखा, "हां! पिछले महीने इन्होंने मेरा बैग भी घुमा दिया था और फिर बाद में इन्होने उसे मुझे कूरियर के माध्यम से भेजा. ऐसा लगता है कि इनके लिए ये आम बात हो गई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).