कैंसर पीड़ित सोनाली बेंद्रे अब दिखने लगी हैं ऐसी, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर
सोनाली बेंद्रे कैंसर के चलते अपना इलाज करवाने के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में मौजूद हैं
सोनाली बेंद्रे को लेकर हाल ही में खबर आई कि वो मेटास्टेटिक कैंसर से पीड़ित हैं. इस खबर से बॉलीवुड में उनके सभी चाहनेवाले, उनके फैंस और परिवारवालों बेहद दुखी हो उठे. सोनाली ने बताया कि वो इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी इस बीमारी का इलाज करवा रही हैं और साथ ही सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया. अब सोनाली की एक लेटेस्ट पिक्चर सोशल मीडिया पर आई है जो हर तरफ वायरल हो रही है. इस फोटो में सोनाली के बाल काफी छोटे नजर आ रहे हैं.
फोटो से भी साफ समझा जा सकता है कि सोनाली की ये बीमारी कितनी गंभीर है. सोनाली ने 19 जुलाई को अपने बेटे रणवीर के साथ एक फोटो शेयर करके बताया कि किस तरह से इस बीमारी के बाद अब उनका बेटा उनके लिए एक माता-पिता की भूमिका निभा रहा है. सोनाली ने ये भी कहा कि ये दौर उनके लिए काफी मुशील भरा है लेकिन उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें हिम्मत दी है.
फिलहाल वो न्यूयॉर्क में अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे के साथ बिता रही हैं. आपको बता दें कि सोनाली जी टीवी के शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ पर बतौर जज नजर आ रहीं थी. उनकी बीमारी का खुलासा होने के बाद उन्हें अपने काम को बीच में छोड़कर न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

