कैंसर ट्रीटमेंट के बाद मुंबई लौटीं सोनाली बेंद्रे, अब दिखने लगी हैं ऐसी, देखें लेटेस्ट PHOTOS
सोनाली बेंद्रे 3 दिसंबर, सोमवार की देर रात को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति गोल्डी बहल के साथ नजर आई
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) न्यूयॉर्क (New York) में कैंसर का ट्रीटमेंट लेकर मुंबई (Mumbai) लौट आई हैं. 3 दिसंबर, सोमवार की देर रात को वो अपने पति गोल्डी बहल (Boldie Behl) के साथ मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर नजर आईं. मीडिया में आई फोटोज में सोनाली और गोल्डी दोनों ब्लैक जैकेट पहने एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए. सोनाली यहां बाल्ड लुक में नजर आईं.
सोनाली की मुंबई वापसी पर यहां एयरपोर्ट पर उन्हें वेलकम करने मीडिया भी मौजूद थी. मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा ली गई फोटोज में सोनाली स्माइल करती हुईं नजर आईं. मेटास्टेटिक कैंसर (Metastatic Cancer) से पीड़ित होने के चलते सोनाली काफी महीनों तक न्यूयॉर्क में थी जहां वो ओना इलाज करवा रहीं थी.

इस दौरान सोनाली को स्वास्थ सम्बंधित कई मुश्किलात से गुजरना पड़ा. देखने वाली बात ये है कि इन तकलीफों के बावजूद सोनाली जब मुंबई लौटीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी. सोशल मीडिया पर सोनाली की इन फोटोज को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. लोगों का कहना है कि सोनाली जिस तरह से अपने बाल्ड लुक में पब्लिकली नजर आ रही हैं, इससे कैंसर से पीड़ित अन्य लोगों को भी इस बीमारी का बहादुरी से सामना करने के लिए प्रेरणा मिलेगी.

आपको बता दें कि सोनाली जब न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहीं थी उस दौरान बॉलीवुड से भी उनके कई खास दोस्त वहां उनसे मिलने पहुंचे. सोनाली भी समय-समय पर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपना हाल बयां करती रहतीं थी.
बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान, नीतू सिंह और दिया मिर्जा सोनाली से मिलने न्यूयॉर्क जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

