मनोरंजन

सोनाली बेंद्रे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का ऐसे कर रही हैं सामना, ननद ने किया खुलासा

सोनाली बेंद्रे इस समय न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. अब सोनाली की ननद श्रृष्टि आर्या ने उनकी सेहत के बारे में खुलासा किया है.

सोनाली बेंद्रे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का ऐसे कर रही हैं सामना, ननद ने किया खुलासा
सोनाली बेंद्रे (Photo Credits : Instagram)

सोनाली बेंद्रे इस समय न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. जहां फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, वहीं इस मुश्किल घड़ी में सोनाली का परिवार उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके साथ मौजूद है. अब सोनाली की ननद श्रृष्टि आर्या ने उनकी सेहत के बारे में खुलासा किया है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक जब उन्होंने श्रृष्टि से सोनाली की तबीयत के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि, "वह हिम्मत से इस बीमारी का सामना कर रही हैं."

सोनाली ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और एक वीडियो भी शेयर किया था. वीडियो में सोनाली को अपने बाल कटवाते हुए देखा जा सकता था. इस पोस्ट के साथ सोनाली ने लिखा था कि, "जिस तरह से बीते दिनों में मुझे आप सब का प्यार मिला है, उससे मैं काफी खुश हूं. मैं उन सब लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने अपनी कैंसर से लड़ाई के अनुभव शेयर किए. इन कहानियों से मुझे काफी हिम्मत मिली है और इससे मुझे यह भी पता लग रहा है कि मैं अकेली नहीं हूं. हर दिन अपने साथ एक चुनौती लेकर आता है और अभी मैं सिर्फ एक समय पर एक दिन के बारे में ही सोचती हूं." सोनाली के इस पोस्ट से साफ पता चल रहा था कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी डट कर सामना कर रही हैं.

बीच में ऐसी खबरें भी आई थी कि सोनाली की लापरवाही की वजह से उनका कैंसर आखिरी स्टेज तक पहुंचा है. सोनाली के शरीर में काफी समय से दर्द होता था पर उन्होंने अपने टेस्ट करवाने में बहुत देरी की थी. खैर अब सोनाली की ननद के इस खुलासे से फैन्स को थोड़ी राहत तो जरुर मिली होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).