बॉलीवुड

Sonali Bendre Health Update: कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे के फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी

हाई ग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर से पीड़ित सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं

Sonali Bendre Health Update: कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे के फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी
सोनाली बेंद्रे (Photo Credits: Instagram)

सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित होने के चलते इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं. एक तरफ जहां वो फिल्म और सिनेमाई पर्दे से दूर हैं वहीं उनके फैंस उन्हें यहां बेहद मिस कर रहे हैं. ऐसे में ये खबर उन सभी के लिए बड़ी खुशखबरी बनकर आई है. जानकारी है कि सोनाली की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और ऐसे में वो जल्द ही भारत लौट सकती हैं. खबर है कि सोनाली इस साल दिसंबर तक अपने वतन लौट सकती हैं.

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार, सोनाली की करीबी दोस्त नम्राता शिरोडकर हाल ही में अपने पति और साउथ के जानेमाने एक्टर महेश बाबु समेत अपने बच्चों के साथ न्यूयॉर्क गईं थी. वहां उन्होंने सोनाली से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने उनकी सेहत को लेकर ये जानकारी दी है.

नम्राता अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाने गई हुई हैं जहां से उन्होंने ये जानकारी शेयर की. आपको बता दें कि कुछ ही महीनों पहले सोनाली ने बताया था कि वो हाई ग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर से पीड़ित हैं. इसके उपचार के लिए वो न्यूयॉर्क जा रही हैं. इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए और उनके अच्छे सेहत की कामना करते हुए उन्हें गेट वेल सून के मैसेजेस भी सोशल मीडिया के जरिए भेजने लगे.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शावर पार्टी में जमकर एन्जॉय करती दिखीं सोनाली बेंद्रे और नीतू सिंह, see pics

सोनाली जबसे न्यूयॉर्क में गई हैं तभी बॉलीवुड से काफी लोग उनसे मिलने जा चुके हैं. इनमें अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान समेत अन्य कई बड़े नाम शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).