बॉलीवुड

फिल्म लाल कप्तान से सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त लुक आया सामने, दीपक डोबरियाल भी चौंकाने को तैयार

फिल्म लाल कप्तान में सोनाक्षी सिन्हा एक गेस्ट रोल में नजर आने जा रही हैं. फिल्म से उनका खास लुक सामने आया गया है जो खूबसूरत होने के साथ रहस्यमयी भी है.

फिल्म लाल कप्तान से सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त लुक आया सामने, दीपक डोबरियाल भी चौंकाने को तैयार
सोनाक्षी सिन्हा और दीपक डोबरियाल (Photo Credits: Twitter)

हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म लाल कप्तान (Laal Kaptaan) का ट्रेलर रिलीज किया गया. 'चैप्टर वन- द हंट’ नाम के इस ट्रेलर में सैफ अली खान का जबरदस्त लुक देखने को मिला था. फिल्म में सैफ एक नागा साधू (Naga Sadhu) के रोल में नजर आने जा रहे हैं. जब से फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है. तभी से इसकी चर्चा लोगों में शुरू हो गई थी. इस फिल्म में सैफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की झलक भले ही ना दिखाई दी हो लेकिन आवाज जरूर सुनने को मिल रही है.

ऐसे में अब फिल्म से सोनाक्षी का लुक सामने आ गया हैं. इस लुक में सोनाक्षी बेहद ही खूबसूरत और रहस्यमयी लग रही हैं. आपको बता दे कि फिल्म में सोनाक्षी गेस्ट अवतार में दिखाई देंगी. इसके साथ ही फिल्म से अभिनेता दीपक डोबरियाल का लुक भी सामने आया है. जिसमें वो दो कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं.

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है नवदीप सिंह ने. नवदीप ने सोनाक्षी को लेकर एक बयान में कहा, ‘‘ यह एक अतिथि भूमिका है लेकिन महत्वपूर्ण है. मैं कोई ऐसा व्यक्ति चाहता था, जो एक छाप छोड़े, जिसमें स्टार वाली बात हो और आकर्षण हो. सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही थी. मैं उनके किरदार को एक रहस्य के तौर पर ही छोडूंगा. मैं बस यह कहना चाहूंगा कि वह फिल्म का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं.’’

‘लाल कप्तान’ का निर्माण ‘इरोज इंटरनेशनल’ और आनंद एल. राय की निर्माण कम्पनी ‘कलर येलो’ ने मिलकर किया है. यह फिल्म 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).