सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन ट्रोल्स को लगाई फटकार, KBC 11 में ऐसा जवाब देकर बनी थी मजाक का पात्र
सोनाक्षी सिन्हा टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के पिछले एपिसोड में नजर आई थी. यहां सोनाक्षी अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा जिसका वह जवाब नहीं दे पाई. इसके चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा था जिसका अब उन्होंने करार जवाब दिया है.
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' (Kaun Banega Crorepati 11) के पिछले एपिसोड में नजर आई थी. यहां सोनाक्षी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हॉट सीट पर रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा जिसका वह जवाब नहीं दे पाई. इसके चलते सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है.
सोनाक्षी ने ट्वीट करके कहा, "डियर जागे हुए ट्रोल्स, ना तो मुझे पाइथागोरस थ्योरम याद है ना ही मर्चेंट ऑफ वेनिस ना पीरियोडिक टेबल और ना ही मुगल डायनेस्टी की क्रोनोलॉजी और क्या-क्या नहीं याद है यह भी याद नहीं. अगर आपके पास कोई काम नहीं और इतना टाइम है तो इन सब पर भी मीमस बनाओ ना. आई लव यू मीमस."
Dear jaage hue trolls.I don't even remember the Pythagoras theorem,Merchant of Venice,Periodic Table,Chronology of the Mughal Dynasty,aur kya kya yaad nahi woh bhi yaad nahi. Agar aapke paas koi kaam nahi aur Itna time hai toh please yeh sab pe bhi memes banao na. I love memes 😂
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) September 21, 2019
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का ट्रोल करते हुए #YoSonakshiSoDumb हैशटैग भी ट्रेंड हो रहा है जिसके चलते एक्ट्रेस ने अब साइबर बुलिंग के खिलाफ स्टैंड लेते हुए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, रामायण को लेकर KBC 11 में दिया था ऐसा जवाब
आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल करते हुए पूछा था कि रामायण (Ramayana) में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आते हैं? इसके जवाब में सोनाक्षी ने जवाब में राम कहा और काफी कन्फ्यूज्ड नजर आई.
इस एपिसोड को देखने के बाद ही लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपना रिएक्शन देने लगी और सोनाक्षी की खिल्ली उड़ाने लगे. बात करें फिल्मों की तो सोनाक्षी जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

