बॉलीवुड

सलमान खान के खिलाफ सिंगर सोना मोहपात्रा ने दिखाए कड़े तेवर, ट्विटर से कर दिया ये रिक्वेस्ट!

सिंगर सोना मोहपात्रा ने इस बार सलमान खान पर अपना गुस्सा प्रकट करते हुए ट्विटर पर ये बता कही है

सलमान खान के खिलाफ सिंगर सोना मोहपात्रा ने दिखाए कड़े तेवर, ट्विटर से कर दिया ये रिक्वेस्ट!
सलमान खान और अभिनंदन (Photo Credits: Facebook)

सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) अपने गानों के साथी ही अपने बयानों के चलते हमेशा से सुर्खियों में रही हैं. एक तरफ जहां वो अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीतती हैं तो वहीं विविध मुद्दों पर अपने कड़े शब्दों से बवाल भी खड़ा करती आई हैं. इस बार उनके निशाने पर हैं बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान (Salman Khan). आपको बता दें कि सोना मोहपात्रा ने ट्विटर से अनुरोध किया कि वो सलमान खान के किसी भी ट्वीट को अपने टाइमलाइन पर नहीं देखना चाहती हैं. इसलिए उनके ट्वीट्स को उनके पेज से दूर रखा जाए.

दरअसल, सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) की शूटिंग खत्म की जिसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी. उन्होंने अपने फैंस के लिए कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि फिल्म 'भारत' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. उनका ये ट्वीट किसी कारण सोना मोहापात्रा के ट्वीटर टाइमलाइन पर भी दिखने लगा जिसे देखकर वो काफी चिढ़ गईं.

उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, "प्यार ट्विटर, मैं इस व्यक्ति को फॉलो नहीं करती हूं. मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगी कि अपनी कार्यशैली को देखें और उनके (सलमान खान) प्रचारित ट्वीट्स को मेरे टाइमलाइन पर न आने दें."

सोना के इस ट्वीट को देखने के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने सोना को ही ट्रोल कर दिया. लोगों ने कहा कि वो सलमान को ब्लॉक भी कर सकती हैं या फिर अपना ट्विटर अकाउंट भी डिलीट कर सकती हैं. इसी तरह से उन्हें ट्रोल करते हुए कई तरह के ट्वीट्स देखने को मिले.

ये भी पढ़ें: #MeToo: सोना मोहपात्रा के बाद इस सिंगर ने कैलाश खेर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, देखें वीडियो

आपको बता दें कि हाल ही में सोना ने मी टू अभीयान के तहत कुछ खुलासे किए थे जिसे लेकर वो काफी चर्चा में भी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).