सिंगर हार्ड कौर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिए आपत्तिजनक बयान
हार्ड कौर ने अपने पोस्ट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जातिवादी बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मशहूर संघटन आरएसएस (RSS) पर भी निशाना साधा है. उन्होंने देश में हुई कई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए संघ को जिम्मेदार बताया है.
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और रैपर हार्ड कौर (Hard Kaur) अपने गानों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया (Social Post) पोस्ट लेकर चर्चा में रहती हैं. दरअसल हार्ड कौर (Hard Kaur) हमेशा ही अपने पोस्ट से नामी हस्तियों को निशाना बनाती रही हैं. लेकिन इस बार उन्होंने जिस पर निशाना साधा है वो हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath). हार्ड कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन दोनों के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की है. जिसके बाद से उन्हें भी लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं.
हार्ड कौर ने अपने इन पोस्ट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जातिवादी बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मशहूर संघटन आरएसएस (RSS) पर भी निशाना साधा है. उन्होंने देश में हुई कई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए संघ को जिम्मेदार बताया है.
इतना ही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही उन्होंने Who Killed Karkare नाम की किताब के फ्रंटपेज को शेयर करते हुए लिखा है कि ये आरआरएस ने किया है.
सिंगर हार्ड कौर के इस पोस्ट के बाद तमाम यूजर्स उन पर निशाना साधा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

