बॉलीवुड

महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं : अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल ने फिल्मों के साथ ही भक्ति गीत गाकर श्रोताओं का दिल जीता लिया है

महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं : अनुराधा पौडवाल
अनुराधा पौडवाल (Photo Credits: Instagram)

दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल को शनिवार को महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के चलते अनुराधा काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं. उन्होंने एक बयान में कहा, "अपने घर में पहचान मिलने पर सुखद महसूस होता है. मेरे दिल में देवेंद्र फडणवीस जी के लिए बहुत सम्मान है और राज्य सरकार से यह पुरस्कार मिलने का मतलब व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत कुछ है."

पौडवाल को 'काल्या मातीत', 'राजा लल्कारी', 'बंदिनी' और 'शंभू शंकरा' समेत कई मशहूर मराठी गीतों के लिए जाना जाता है.

कई भाषाओं में हजारों गीत गा चुकीं पौडवाल का करियर चार दशकों से अधिक समय तक का रहा. उन्होंने असंख्य पुरस्कार हासिल किए हैं. उन्हें इस महीने की शुरुआत में संगीत और धर्मार्थ पहलों में उनके योगदान के लिए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में भी सम्मानित किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2018 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).