'बिग बॉस 12' के लिए रेडियो शो पर विशिष्ट सलाह देंगी शिल्पा शिंदे
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने कहा कि वह टेलीविजन चैनल 'कलर्स' के शो 'बिग बॉस सीजन 12' के लिए रेडियो चैनल पर विशिष्ट सलाह देने को लेकर रोमांचित हैं
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने कहा कि वह टेलीविजन चैनल 'कलर्स' के शो 'बिग बॉस सीजन 12' के लिए रेडियो चैनल पर विशिष्ट सलाह देने को लेकर रोमांचित हैं. शिल्पा ने एक बयान में कहा, "मैं रेडियो चैनल पर इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसके लिए रेड एफएम से बेहतर क्या हो सकता है. "
आगे उन्होंने कहा, "मैं 'बिग बॉस' के मौजूदा सीजन के लिए विशेष सलाह दूंगी. इन प्रतियोगियों को देखना घर में बिताए अपने पुराने अनुभव को दोबारा जीने जैसा है और बिग बॉस की आवाज मेरे अंदर सिरहन पैदा कर देती है."
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 12: जसलीन मथारू और मेघा धाडे हो गई हैं घर से बेघर ?
वर्ष 2017 के सीजन की विजेता शिल्पा ने कहा, "इस साल विभिन्न तरह के व्यक्तित्व वाले प्रतियोगी हैं, लेकिन उनकी गेम रणनीति बहुत मिलती-जुलती है. वर्तमान में श्रीसंत मेरा पसंदीदा प्रतियोगी है और मैं उसे जीतते देखना चाहती हूं. हां, यह घर विवादों और झगड़े से भरा है, लेकिन यह मजेदार और पागलपन से भरा है."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2018 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

