बॉलीवुड

अभिनेत्री ने किया खुलासा, ‘देर रात मेरे घर आकर ड्रिंक करते थे सलमान खान’

इस अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ अपनी रिलेशनशिप की खबर पर भी चुप्पी थोड़ी है

अभिनेत्री ने किया खुलासा, ‘देर रात मेरे घर आकर ड्रिंक करते थे सलमान खान’
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

हमेशा से अपनी फिटनेस और अट्रैक्टिव पर्सनालिटी को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा में हैं. शिल्पा को जल्द ही अमेज़न प्राइम के एक शो में देखा जाएगा. इस शो का नाम 'हियर में लव मी' है. हाल ही में इस शो पर शिल्पा ने सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप की खबर को लेकर खुलकर बातचीत की.

गौरतलब है कि 'दस', 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर', 'औज़ार', 'फिर मिलेंगे', और 'शादी करके फंस गया यार' जैसी फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुकी शिल्पा ने इस बात को माना कि इन फिल्मों की शूटिंग और रिलीज के दौरान उनके और सलमान के रिलेशनशिप की खबर सुर्खियों में थी.

शिल्पा ने कहा, “मैं और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं और हमारे अफेयर की सभी बात महज अफवाह है. हम तो कभी भी डेट पर गए ही नहीं. सलमान वाकई एक अच्छे इंसान हैं.”

सलामन खान और शिल्पा शेट्टी (Photo Credits: Facebook)

शिल्पा ने ये भी बताया कि उनका ही नहीं बल्कि उनके परिवार का भी सलमान के साथ काफी अच्छा बॉन्डिंग रहा है. शिल्पा ने कहा, “सलमान कभी-कभी रात को मेरे घर आ जाया करते थे. मैं सोई रहती थी और वो मेरे पापा के साथ बैठकर घंटो तक बात किया करते और साथ ही ड्रिंक करते. लेकिन जब मेरे पिता का निधन हुआ तो उस दिन वो हमसे मिलने हमारे घर आए. उस दिन सलमान बेहद उदास थे और बार काउंटर पर सर झुकाकर बैठ गए. हम दोनों आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं.”

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).