बॉलीवुड

गणेश विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने पति और बेटे के साथ किया जमकर डांस, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार ने नम आंखों से किया बाप्पा को विदा. विसर्जन के दौरान जमकर डांस करती दिखाई दी शिल्पा.

गणेश विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने पति और बेटे के साथ किया जमकर डांस, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर विराजे बाप्पा भी कल अपने गांव चले गए. डेढ़ दिन के गणेश का अपने घर आगमन करने वाली शिल्पा शेट्टी ने कल विसर्जन (Ganesh Visarjan) किया. तेज बारिश के बीच भी शिल्पा और उनके पूरे परिवार ने बड़े धूमधाम के साथ बाप्पा का विसर्जन किया. इस दौरान शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और बेटे विवान (Vivan) के साथ डांस किया. जिसका वीडियो खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

इस दौरान शिल्पा शेट्टी देशी लुक में दिखाई दी. शिल्पा ने इस दौरान पिंक कलर का सलवार कुर्ता पहन रखा था तो वहीं राज कुंद्रा वाईट कुर्ता और ब्लू डेनिम में नजर आए. ये तीनो एक साथ डांस करते हुए दिखाई दिए. तो वहीं शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी इन सबको चीयर करती नजर आई.

शिल्पा ने इस वीडियो शेयर करते लिखा कि “बाप्पा को विदा करना हमेशा मुश्किल होता हैं. हमारे गनु राजा अपने गांव चले है इस वादे के साथ वो अगले साल जल्द ही लौटेंगे. हम सब उन्हें विदा कर रहे हैं बारिश भी हमारे साथ है. गणपति बाप्पा मोरया.”

आपको बता दे कि कल सलमान खान की बहन अर्पिता खान के गणपति बाप्पा का भी विसर्जन हुआ. इस दौरान खान परिवार के साथ कई बॉलीवुड सितारें भी पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).