बॉलीवुड

Sherlyn Chopra ने Raj Kundra के साथ पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- ऐसा था अनुभव

शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो राज कुंद्रा के साथ दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को देखने के बाद फैंस हैरान हैं.

Sherlyn Chopra ने Raj Kundra के साथ पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- ऐसा था अनुभव
शर्लिन चोपड़ा और राज कुंद्रा (Image Credit: Instagram)

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस समय जेल में हैं. जबकि वहीं इस मामले पर कुछ समय पहले क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) से भी पूछताछ की थी. जिसके बाद शर्लिन ने बताया कि वो राज कुंद्रा को अपना मेंटर मानती थी और उनकी बातों में आकर फंस गई. जिसके बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो राज कुंद्रा के साथ दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को देखने के बाद फैंस हैरान हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया कि ये वीडियो इनके एप के पहले दिन के शूट का है.

शर्लिन चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 29 मार्च, 2019 का दिन था. आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित ‘द शर्लिन चोपड़ा’ एप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था. मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी एप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी. उम्मीद और जोश का माहौल था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sherni (@sherlynchopraofficial)

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाए कई आरोप 

आपको बता दे कि क्राइम ब्रांच में अपना बयान दर्ज करवाने के बाद शर्लिन ने बाहर आकर India Today से खास बातचीत की थी. अपने इस इंटरव्यू में शर्लिन ने कई खुलासे किए. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह आज इस मुश्किल में फंसेगी. वह अपना बयान कहां से शुरू करें यह भी समझ में नहीं आ रहा. जब वो पहली बार राज कुंद्रा से मिली थी तो उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी बदल जाएगी और बड़ा ब्रेक मिलेगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).