टीवी

शेफाली जरीवाला ने 'बिग बॉस' के घर में किया हॉट बेली डांस, इंटरनेट पर Viral हुआ Video

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' से हाल ही में में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें इसके कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला और शेफाली बग्गा मिलकर हॉट बेली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

शेफाली जरीवाला ने 'बिग बॉस' के घर में किया हॉट बेली डांस, इंटरनेट पर Viral हुआ Video
शेफाली जरीवाला और शेफाली बग्गा (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' में हाल ही में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आईं. मल्लिका के आने के मौके पर जहां सलमान समेत सभी ने उनका जमकर स्वागत किया वहीं घरवालों ने भी उनके साथ खूब एन्जॉय किया. सोशल मीडिया पर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) और शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) का एक वीडियो वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें ये दोनों मल्लिका के हिट सॉन्ग 'मैय्या मैय्या' पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं.

शेफाली जरीवाला की टीम ने इस वीडियो को उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा गया कि डांस के मामले में जरीवाला बग्गा को मात देती नजर आ रही हैं और अपनी अदाओं और लटकों-झटकों से सभी अन्य घरवालों को भी इम्प्रेस करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान के सामने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने जमकर उछाले एक दूसरे पर कीचड़, दबंग ने कहा वो शो छोड़ना चाहते हैं

इसी के साथ इंटरनेट पर कलर्स टीवी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा गया कि मल्लिका घर में सभी के साथ खूब मस्ती कर रही हैं. वो यहां सिद्धार्थ शुक्ला के साथ डांस करती हैं और उनकी गोदी में भी बैठ जाती हैं.

इन्होंने यहां बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस किया और इस दौरान एक ऐसा पल भी आया जब लगा कि ये दोनों एक दूसरे को किस करेंगे. बात करें 'बिग बॉस' हाउस में घरवालों की हाल ही में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी जिसके चलते सलमान ने इन्हें जमकर फटकारा भी था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).