मनोरंजन

करिश्मा, करीना और शर्मिला टैगोर के साथ शाहरुख खान ने बिताई एक खूबसूरत शाम, देखें तस्वीर

शाहरुख खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में उनके साथ करीना कपूर, करिश्मा कपूर और शर्मिला टैगोर को भी देखा जा सकता है.

करिश्मा, करीना और शर्मिला टैगोर के साथ शाहरुख खान ने बिताई एक खूबसूरत शाम, देखें तस्वीर
करिश्मा कपूर, करीना कपूर, शाहरुख खान और शर्मिला टैगोर (Photo Credits : Instagram)

शाहरुख खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में उनके साथ करीना कपूर, करिश्मा कपूर और शर्मिला टैगोर को भी देखा जा सकता है. उन्होंने इस फोटो को शेयर करते वक्त लिखा कि , "इन खूबसूरत महिलाओं के साथ एक खूबसूरत शाम. लक्स साबुन के साथ एक टब में होने का फायदा. शुक्रिया लक्स इंडिया." दरअसल, यह तस्वीर लक्स के एक नए ऐड कैंपेन से जुड़ी हुई है. इस तस्वीर को देखने के बाद इस ऐड कैंपेन को देखने के लिए हमारी उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

इससे पहले भी शाहरुख इस ब्रैंड के लिए ऐड में काम कर चुके हैं. उस ऐड में किंग खान एक बाथ टब में लेटे हुए नजर आए थे. साथ ही इस वीडियो में उन्हें हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जूही चावला और करीना कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने घेर रखा था.

आपको बता दें कि शाहरुख खान को जल्द ही फिल्म 'जीरो' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और आर माधवन जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. साथ ही इस फिल्म में अभिनेत्री श्रीदेवी को भी आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखा जाएगा. आनंद.एल.राय इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. इससे पहले वह 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. शाहरूख खान की 'जीरो' 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2018 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).