बॉलीवुड

Video: गांधी जयंती के मौके पर शाहरुख खान ने पीएम मोदी के इस संदेश का किया प्रचार

शाहरुख खान ने एक वीडियो मैसेज के जरिए ये संदेश अपने फैंस के बीच शेयर किया है

Video: गांधी जयंती के मौके पर शाहरुख खान ने पीएम मोदी के इस संदेश का किया प्रचार
शाहरुख खान (Photo Credits: Youtube)

आज गांधी जयंती के मौके शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इए स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को आगे ले जाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. गांधीजी के स्वावलंबी स्वभाव से प्रेरित होकर भारत सरकार ने देशभर में स्वच्छता का संदेश दिया. अब इस संदेश का प्रचार करते हुए शाहरुख खान ने पाने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो हमारे पर्यावरण और आसपास के इलाके को स्वच्छ रखने का संदेश दे रहे हैं.

वीडियो को शेयर करके उन्होंने लिखा, "क्योंकि देश हमसे है और हम देश से." इसी के साथ उन्होंने अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया.

ये भी पढ़ें: गांधी जयंती पर अनुपम खेर का मजेदार ट्वीट, कहा- बापू टेन्शन मत लेना, छोटी मोटी प्रॉब्लम्स है, पर…

गांधी जयंती के मौके पर आज बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स ने ट्वीट करके बापू द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग का प्रचार किया. इनमें काजोल, अनुपम खेर और स्वरा भास्कर जैसे नाम शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).