शाहिद कपूर ने लाइव सेशन में दिए फैंस के सवालों के जवाब, को-एक्ट्रेस अमृता राव को लेकर कही ये बात
शाहिद कपूर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए रूबरू होते हैं. शाहिद अपने फैंस के खट्टे मीठे सवालों का भी जवाब देते हैं. शाहिद ने पहले तो ट्वीट करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि ये दौर भी गुजर जाएगा.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए रूबरू होते हैं. शाहिद अपने फैंस के खट्टे मीठे सवालों का भी जवाब देते हैं. शाहिद ने पहले तो ट्वीट करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि ये दौर भी गुजर जाएगा. शाहिद ने लिखा कि घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए. मानसिक, भावनात्मक और शाररिक तौर पर मजबूत रहें. प्यार बांटे, भरोसा रखे. उनसे बातें करें जो जरूरी रखते हैं. जल्दी ही 21 दिन निकल जाएंगे.
शाहिद को जब कियारा अडवानी (Kiara Advani) के साथ दुबारा काम करने के पर सवाल पुछा गया, शाहिद ने कहा जब वो डेट्स देंगी तब जरुर करूंगा. साथ ही फिल्म 'हैदर' (Haider) के बारे में अपना अनुभव बताने के लिए कहा गया तब शाहिद ने मस्ती के मूड में कहा, "सर मुंडवाओ तो बाल वापस आने में बहुत टाइम लगता हैं." यह भी पढ़े:Sara, Shahid Kapoor एयरपोर्ट पर फेस मास्क लगाए आए नजर, KGF स्टार Yash भी हुए स्पॉट | Celebs Spotted
शाहिद कपूर और अमृता राव (Amrita Rao) की जोडी को काफी पसंद किया गया था. शाहिद की पहली फिल्म में भी उनकी को स्टार अमृता राव ही थी. फिल्म 'विवाह' (Vivaah) में इनकी जोड़ी को काफी सराया गया था. लेकिन उसके बाद ये जोडी बडे पर्दे दुबारा नहीं दिखी. जब एक फैंस ने अमृता राव के बारे में सवाल पुछा तब शाहिद ने कहा की, वो विशेष सह कलाकार हैं. मुझे उसके साथ काम करने की याद आती हैं, वह एक अद्भुत अभिनेत्री हैं.
आप को बता दें कि शाहिद कपूर का अमृता राव के साथ करीना कपूर के साथ ब्रेकअप होने के बाद नाम जुडा गया था. लेकिन ये बाते तब खारिज हुयी जब शाहिद की शादी की खबरे आने लगी. वे दोनों पब्लिक प्लेसेस में भी एक दुसरे को अवॉयड करते नजर आते थे. लेकिन कहते हैं ना समय के साथ सब ठीक हो जाता हैं. इसलिए तो शाहिद अपनी इस को स्टार के साथ काम करना अभी भी याद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

