Revealed: शाहिद-श्रद्धा स्टारर फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ इस दिन होगी रिलीज
शाहिद कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगे
फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद निर्देशक श्री नारायण सिंह जल्द ही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ से दर्शकों का मनोरंजन नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है और आज इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा इसके मेकर्स द्वारा कर दी गई है. बताया गया कि ये फिल्म आनेवाली 14 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म में यामी गौतम ने भी काम किया है.
हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग का काम पूरा किया. इस फिल्म का मुख्य हिस्सा उत्तराखंड के तेहरी इलाके में शूट किया गया. ये फिल्म देश में बिजली चोरी और बिजली कंपनियों द्वारा वसूले जा रहे मनमानी फीस को लेकर जो आमदानी की परेशानी है, उसे दर्शाती है.
इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृषण कुमार, श्री नारायण सिंह, नितिन चंद्रचूड़, कुसुम अरोड़ा और निशांत पिट्टी ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

