बॉलीवुड

Zero: सामने आया कैटरीना कैफ का इंटेंस लुक पोस्टर, शाहरुख ने पोस्ट किया ये लवली मैसेज

कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दी ये सौगात, शेयर किया कैटरीना का लुक पोस्टर

Zero: सामने आया कैटरीना कैफ का इंटेंस लुक पोस्टर, शाहरुख ने पोस्ट किया ये लवली मैसेज
फिल्म 'जीरो' से कैटरीना कैफ का लुक पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

कैटरीना कैफ आज 36 साल की हो गई हैं. उनके जन्मदिन के इस स्पेशल-डे पर जहां बॉलीवुड में उनेक यार और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं फिल्म ‘जीरो’ से उनके को-स्टार्स शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कैटरीना के बर्थडे पर उनके फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म से उनका लुक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में कैटरीना काफी सीरियस लुक में नजर आ रही हैं. पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, “वैसे तो उनकी कई सारी प्यारी तस्वीरें हैं लेकिन ये वाली मुझे हमारी दोस्ती से भी ज्यादा अच्छी लगती है. उम्मीद है आप सब भी इसे प्यार देंगे.”

इसी के साथ शाहरुख ने कैटरीना के लिए एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “हम जानते हैं कि वो खूबसूरत हैं और हमारा दिल जीत लेती हैं. वो ऐसे प्यार करती हैं जैसे उनका कभी दिल ही नहीं टूटा. वो ऐसे डांस करती हैं मानों उन्हें कोई नहीं देख रहा है और ऐसे रहती हैं जैसे धरती पर ही जन्नत है. लेकिन हम सभी एक्टर उस लम्हें का इंतजार करते हैं जब हम किसी किरदार मिएँ काफी हद तक खो जाएं.  ये रही मेरी दोस्त उनके जन्मदिन पर, एक नए अवतार में. आप पूछ सकते हैं कि वो इतनी सीरियस क्यों हैं? आपका पता नहीं, मुझे तो गुस्से में भी ये और हसीन लगती हैं. जन्मदिन मुबारक मेरी बहादुर और खूबसूरत कैटरीना. प्रेम, शाहरुख खान.”

इसी के साथ अनुष्का ने भी कैटरीना की इस तस्वीर को शेयर करके लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी बधाई कैटरीना कैफ. फिल्म ‘जीरो’ में आप सभी का दिल जीत लेंगी. आपका साल मस्ती भरा हो.”

आपको बता दें कि कैटरीना अपना जन्मदिन मनाने फिल्म के काम से ब्रेक लेकर लंदन गई हुईं हैं जहां वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. ‘जीरो’ आनेवाली 21 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).