बॉलीवुड

संजय मिश्रा स्टारर फिल्म 'कामयाब' में नजर आएंगे शाहरुख खान? एक्टर ने बताई सच्चाई

अभिनेता संजय मिश्रा ने अफवाहों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'कामयाब' से जुड़े हुए जरूर हैं, मगर अभिनेता के तौर पर नहीं. दरअसल, शाहरुख ने जैसे ही कहा कि वह 'कामयाब' से जुड़ गए हैं, उनके प्रशंसकों ने अफवाह फैला दी कि शाहरुख इसमें एक खास किरदार निभाने को राजी हो गए हैं.

संजय मिश्रा स्टारर फिल्म 'कामयाब' में नजर आएंगे शाहरुख खान? एक्टर ने बताई सच्चाई
संजय मिश्रा और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) ने अफवाहों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म 'कामयाब' (Kaamyaab) से जुड़े हुए जरूर हैं, मगर अभिनेता के तौर पर नहीं. दरअसल, शाहरुख ने जैसे ही कहा कि वह 'कामयाब' से जुड़ गए हैं, उनके प्रशंसकों ने अफवाह फैला दी कि शाहरुख इसमें एक खास किरदार निभाने को राजी हो गए हैं.संजय मिश्रा ने कहा, "शाहरुख इस तरह के सिनेमा को सपोर्ट और प्रमोट कर रहे हैं, यह देखकर मैं बहुत खुश हूं और मेरे पास उनकी तारीफ के लिए कोई शब्द नहीं बच गया है."

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म की शूटिंग पिछले साल हुई थी. इसमें शाहरुख ने कोई किरदार नहीं निभाया है, बल्कि वह एक प्रजेंटर के तौर पर इसकी मदद कर रहे हैं."

आपको बता दें कि शाहरुख खान ने इस फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लिखा था, "कोई रोल एक्स्ट्रा नहीं होता और आर्टिस्ट एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी होना चाहिए. फिर बनती है पिक्चर कामयाब. पेश है 'कामयाब' का ट्रेलर."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).