बॉलीवुड

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर के नए गाने 'जय जय शिवशंकर' की पहली झलक आई सामने

जय जय शिवशंकर एक होली ट्रैक है. जिसमें ऋतिक और टाइगर दोनों ने हाई इंटेंसिटी डांस किया है. इस गाने के लिए दोनों जबरदस्त मेहनत की हैं. रिपोर्ट्स की माने तो टाइगर और ऋतिक ने इस गाने की शूटिंग से पहले 3 हफ्ते तक इसकी प्रैक्टिस की.

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर के नए गाने 'जय जय शिवशंकर' की पहली झलक आई सामने
टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन (Image Credit: Instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म वॉर (War) का अब नया गाना जय जय शिवशंकर रिलीज के लिए तैयार है. जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है. जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों ही होली (Holi) खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'घूंघरु' रिलीज किया गया था. जिसमें ऋतिक रोशन और वाणी कपूर का दम दिखाई दिया था. ये एक पार्टी सॉन्ग हैं. लेकिन अब ऋतिक और टाइगर एक साथ थिरकने जा रहे हैं.

बात करे इस गाने की तो जय जय शिवशंकर (Jai Jai Shivshankar) एक होली ट्रैक है. जिसमें ऋतिक और टाइगर दोनों ने हाई इंटेंसिटी डांस किया है. इस गाने के लिए दोनों जबरदस्त मेहनत की हैं. रिपोर्ट्स की माने तो टाइगर और ऋतिक ने इस गाने की शूटिंग से पहले 3 हफ्ते तक इसकी प्रैक्टिस की. जिसके बाद इस गाने को शूट किया जा सका. ऋतिक और टाइगर दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर है. ऐसे में जब ये एक साथ थिरक रहे हो तो बेशक लोगों की उम्मीदें से बढ़ जाती हैं. ऐसे में जब कल ये गाना रिलीज होगा तो देखना होगा कि  ये दोनों मिलकर सभी को कितना थ्रिल कर पाते हैं. यह भी पढ़े: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, गुरु और शिष्य के बीच की ये रेस है दिलचस्प

आपको बता दे कि फिल्म में ऋतिक और टाइगर के बीच शानदार एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म का एक खतरनाक एक्शन सीन पुर्तगाल की सबसे ऊंची चोटी 'सेरा दा एस्ट्रेला' (Serra da Estrela) पर शूट किया है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) ने किया है और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने इसका निर्माण किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).