बॉलीवुड

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, गुरु और शिष्य के बीच की ये रेस है दिलचस्प

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) ने किया है और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने इसका निर्माण किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, गुरु और शिष्य के बीच की ये रेस है दिलचस्प
फिल्म वॉर (Photo Credits: YouTube Still)

बॉलीवुड के दो हैंडसम और एक्शन स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के बीच शुरू होने जा रही हैं वॉर (Film War). जहां ये दोनों एक-दूसरे आमने सामने होंगे और करेंगे चैलेंज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल ऋतिक और टाइगर के बीच ये जंग उनकी आने वाली फिल्म वॉर में दिखाई देगी. ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर (Film Trailer) रिलीज कर दिया है. जिसमें ऋतिक और टाइगर एक बढ़कर एक स्टंट और एक्शन सीन्स देते दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाए. फिल्म में इन दोनों के अलावा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी अपना दम दिखाती दिखाई दे रही हैं.

फिल्म वॉर का ये ट्रेलर 2 मिनट 25 सेकंड है. जिसमें कबीर यानि ऋतिक रोशन को रोकने के लिए उनके बेस्ट स्टूडेंट खालिद यानी टाइगर श्रॉफ को भेजा जाता हैं. इस दौरान दोनों गुरु और चेले कैसे एक दूसरे को चमका देते हैं. ये सब कुछ ट्रेलर में देखने को मिल रहा हैं. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद ही धमाकेदार हैं. जिसमें दोनों सितारों ने गजब का का एक्शन और स्टंट किया है. जो देखने में बेहद रोमांचक लग रहा हैं. यह भी पढ़े: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक-दूसरे को चैलेंज करते दिखे ये एक्शन हीरोज

आपको बता दे कि फिल्म में ऋतिक और टाइगर के बीच शानदार एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म का एक खतरनाक एक्शन सीन पुर्तगाल की सबसे ऊंची चोटी 'सेरा दा एस्ट्रेला' (Serra da Estrela) पर शूट किया है. इस सीन के बारे में बात करते हुए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) बता चुके हैं कि "एक बड़े एक्शन चेज सीक्वेंस के लिए उन्हें सुपरबाइक्स को पुर्तगाल की सबसे ऊंची चोटी 'सेरा दा एस्ट्रेला' पर हाईस्पीड में दौड़ाना पड़ा. सीक्वेंस करने के लिए और इन सुपरफास्ट बाइक्स को चलाने के लिए ऋतिक और टाइगर ने जरूरी प्रशिक्षण लिया." समुद्री तल से 'सेरा दा एस्ट्रेला' की ऊंचाई 1,993 मीटर (6,539 फीट) है.

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) ने किया है और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने इसका निर्माण किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).