Satyameva Jayate New Song: सॉन्ग ‘पानियों सा’ में दिखी जॉन-आयशा की रोमांटिक केमिस्ट्री
जॉन अब्राहम की आनेवाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से उनका नया सॉन्ग ‘पानियों सा’ आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है
फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ से देशभक्ति का परचम लहराने वाले जॉन अब्राहम एक बार अपने उसी अंदाज में अपनी आनेवाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में जॉन एक्ट्रेस आयशा शर्मा के साथ लीड एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म से आज आयशा और जॉन का नया सॉन्ग ‘पानियों सा’ रिलीज किया गया है. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसे आतिफ असलम ने तुलसी कुमार के साथ मिलकर अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है.
इस गाने में देखा गया कि जॉन पूरी तरह से आयशा के प्यार में खो गए हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. गाने को कई सारे बेहतरीन लोकेशन्स पर शूट किया जो इसे और भी बेहतर बनाती है. इस गाने को जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अपने फैंस के बीच शेयर किया है.
Fall in love, one drop at a time! Here's #PaniyonSa from #SatyamevaJayate: https://t.co/4RVDeJulY2#SatyamevaJayateOn15Aug @zmilap @aishasharma25 @itsaadee @TulsikumarTK @RochakTweets @kumaarofficial @TSeries @BajpayeeManoj @EmmayEntertain @nikkhiladvani #BhushanKumar pic.twitter.com/rDscMJM0cs
— John Abraham (@TheJohnAbraham) July 12, 2018
इस फिल्म में जॉन एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं जो भ्रष्टाचार मिटाने के लिए हर बुराई से लड़ने को तैयार है. देश से भ्रष्टाचार कम करना ही उनका मकसद है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को मिलाप मिलन झवेरी ने डायरेक्ट किया है और इसे निखिल आडवाणी ने भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

