सारा अली खान ने अवॉर्ड सेरेमनी के स्टेज पर बौखलाहट में दे दी गाली, ये थी वजह
सारा अली खान हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ एक अवॉर्ड इवेंट के स्टेज पर मौजूद थी जब उन्होंने गलती से इस बात के चलते गाली दे दी. सारा अपनी इस हरकत से शर्मिंदा हो गईं और कार्तिक भी इस बात पर हंसने लगे.
सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में आयोजित हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 (Star Screen Awards 2019) में अपने खूबसूरत अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आईं. लेकिन यहां सारा से जाने-अनजाने में ऐसी गलती हो गई जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. सारा को स्टेज पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ एक सेगेमेंट होस्ट करने के लिए बुलाया गया था. सारा स्टेज पर आती हैं जिसके बाद उन्हें माइक दिया जाता है.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, सारा स्टेज पर आती हैं और कहती हैं 'माइक ऑन प्लीज.' दरअसल, सारा के हाथ में जो माइक था वो चालू नहीं था जिसके कारण वो चिढ़ गईं. ऐसे में पहले तो सारा ने कई दफा माइक ऑन करने की गुजारिश की और उनका माइक ऑन हो भी गया. लेकिन उन्हें ये बात पता नहीं चली और गुस्से में उनके मुंह से गाली निकल गई.
अब हुआ ये कि माइक ऑन रहने के चलते सारा की आवाज सभी ने सुनी और वो खुद भी अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा हो गईं. सारा की इस सिचुएशन पर को देखकर कार्तिक आर्यन भी जोरों से हंस पड़े.
ये भी पढ़ें: स्टेज पर गिरने वाली थी सारा अली खान, कार्तिक आर्यन ने फौरन थामा हाथ, देखें Viral Video
हाल ही में इस इवेंट के स्टेज से सारा का एक वीडियो भी देखने मिला था जिसमें वो हील्स पहनकर डांस करते वक्त गिरते-गिरते बच गईं और कार्तिक उन्हें थाम लेते हैं. यकीनन सारा ने इस इवेंट पर सभी को काफी एंटरटेन किया है और अब दर्शकों को भी इस इवेंट के टीवी पर प्रसारित करने का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

