Sapna Choudhary Viral Video: दिवाली पर वायरल हुआ सपना चौधरी का ये डांस Video, फैंस के दिलों पर गिरा रही हैं बिजली
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने ठुमकों से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. सपना का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर अपने धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बार फिर अपने ठुमकों से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. सपना का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर अपने धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सपना के इस वीडियो को अब तक काफी लोगों ने देखा है और लोग उनके डांसिंग स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.सपना का हॉट अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. वायरल वीडियो में सपना गुलाबी रंग की सूट पहनी हुई हरियाणवी सॉन्ग (Haryanavi Songs) पर जमकर ठुमके लगाती है दिख रही हैं.
यह पहली बार नहीं है जब सपना अपने डांसिंग स्टाइल के चलते चर्चा में हैं. इससे पहले भी वह हजारों स्टेज शो का हिस्सा रह चुकी हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं.
सपना डांसर हरियाणवी बल्कि भोजपुरी सॉन्ग्स (Bhojpuri Songs), पंजाबी सॉन्ग्स (Punjabi Songs) और साथ ही हिंदी सॉन्ग्स (Hindi Songs) के जरिए लोगों का मनोरंजन किया है. सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) से सपना ने काफी लोकप्रियता हासिल की. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना ने अपनी इस पापुलैरिटी को अपनी डांसिंग स्टाइल और एक्टिंग स्किल्स के माध्यम से बरकरार रखा आज भी वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

