बॉलीवुड

सपना चौधरी के नए सॉन्ग 'लूटेरा' ने लूटा लोगों का दिल, 14 लाख लोगों ने देखा ये हॉट Video

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने कातिलाना अंदाज से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'लूटेरा' रिलीज किया गया जिसमें वो अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं.

सपना चौधरी के नए सॉन्ग 'लूटेरा' ने लूटा लोगों का दिल, 14 लाख लोगों ने देखा ये हॉट Video
सपना चौधरी (Photo Credits: Youtube)

Sapna Choudhary New Song Video: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का हाल ही में नया सॉन्ग 'लूटेरा' रिलीज किया गया जिसे सोशल मीडिया पर काफी बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. इस गाने में सपना एक बार फिर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतती आ रही हैं. फैंस सपना के नए म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनके लिए ये गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया.

इस गाने में सपना पंजाबी सिंगर आर.नैत (R. Nait) के साथ नजर आ रही हैं. गाने में सपना अपने बेहद हॉट अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सपना का ये म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर धमाल भी मचा रहा है और अब तक यूट्यूब पर इसे 14 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

इस गाने में दर्शकों को पंजाबी और हरयाणवी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इस गाने को आर.नैत ने अफसाना खान (Afsana Khan) के साथ मिलकर गाया है.

इसी के साथ सपना चौधरी ने अपने शानदार डांसिंग स्टाइल से और भी एंटरटेनिंग बना दिया है. आपको बता दें कि सपना इन दिनों अपने लाइव स्टेज शोज के जरिए छाई हुई हैं.

'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) से देशभर में पॉपुलैरिटी मिलने के बाद सपना की डिमांड और फैन फॉलोविंग काफी हद तक बढ़ गई है और उनके शोज में अक्सर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा होती नजर आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).