Sapna Choudhary के नए गाने Fatfatiya की यूट्यूब पर धूम, इतने लाख लोगों ने देखा
सपना का एक और नया गाना फटफटिया रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही इस गाने की हर तरफ धूम देखने को मिल रही हैं. इस गाने में सपना चौधरी अपने पति की हरकतों से परेशान नजर आ रही हैं.
हरियाणी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस के चलते केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, यूपी और बिहार तक में छाई रहती हैं. उनके गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. तो वहीं सपना चौधरी भी फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. इस बीच सपना का एक और नया गाना फटफटिया रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही इस गाने की हर तरफ धूम देखने को मिल रही हैं. इस गाने में सपना चौधरी अपने पति की हरकतों से परेशान नजर आ रही हैं. क्योंकि वो दिन भर मोबाइल में डूबा रहता है. जसके चलते लड़कियां सपना को छेड़ती रहती हैं. जिससे सपना और गुस्सा हो जाती हैं और पति का मोबाइल उठाकर फेंक देती है.
पति के साथ सपना की ये नोक-झोक वाला गाना तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. अब तक इस गाने को 17 लाख से अधिक बार देखा चुका है. जबकि वहीं 23 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है.
आपको बात दे कि सपना चौधरी ने अपने हाल ही एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री पर भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि वह 15 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. लेकिन उन्हें अपना टैलंट दिखाने का मौका नहीं दिया जा रहा है. वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक पाने के लिए तरस गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

