सपना चौधरी की अगले महीने हो सकती है शादी, जानें कौन है होने वाला दूल्हा ?
मशहूर हरियाणवी सिंगर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो सकती है. खबरों की मानें तो उनकी सगाई हो गई है और अगले महीने वह शादी भी कर सकती हैं.
मशहूर हरियाणवी सिंगर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस और अदाओं से लाखों लोगों की दिल पर राज करती हैं. कई लोग उनके डांस मूव्स के दीवाने हैं, लेकिन जो खबर हम आपको बताने वाले हैं, उससे आपका दिल जरूर टूट सकता है. खबरों की मानें तो इंटरनेट सेनसेशन सपना चौधरी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. कहा जा रहा है कि वह हरियाणा के वीर साहू (Veer Sahu) को डेट कर रही हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स तो यह भी बता रही हैं कि दोनों की सगाई हो गई है और अगले महीने उनकी शादी भी होने वाली है.
वीर साहू की बात करें तो उन्हें हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है. वह एक्टर और सिंगर हैं. उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू में सपना ने खुलकर वीर साहू की तारीफ की थी. उन्होंने इंटरव्यू में वीर संग अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया था. उन्होंने कहा था- '' हमारी पहली मुलाकात 2015-2016 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी. पहली बार में वीर मुझे काफी खड़ूस लगे थे. '' उनकी दूसरी मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई थी, लेकिन भीड़ की वजह से उनकी बात नहीं हो पाई थी. तीसरी मुलाकात में दोनों की थोड़ी बात शुरू हुई.
इसके बाद उनमें दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इनके अफेयर की चर्चा काफी तेज़ है. दोनों को कई बार साथ में देखा गया है. साथ ही एक इंटरव्यू में वीर ने कहा था कि सपना चौधरी उनके लिए सपना नहीं हैं. यह सुनकर तो लगता है कि दोनों के बीच जरूर कुछ पक रहा है. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

