हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने खरीदी इतना महंगी कार, हर तरफ हो रही चर्चा
सपना चौधरी आज किसी ब्रैंड से कम नहीं. टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 11' से लोकप्रियता हासिल करने के बाद सपना के चाहनेवालों की तादाद भी काफी बढ़ गई है
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने डांस और अपने कातिलाना अंदाज से न जाने कितनों को ही घायल करती आई हैं. सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 11' से देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली सपना आज सफलता की सीढ़ी चढ़ती जा रही हैं. अभी हाल ही में सपना ने अपने लिए नई चार खरीदी जिसकी कीमत सुनकर लोग भी काफी हैरान हैं.
जानकारी के अनुसार, सपना ने विमेंस डे के मौके पर खुदको नई कार का तोहफा दिया है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें सपना कार शोरूम में चाभी के साथ पोज करती हुईं नजर आईं.
बताया जा रहा है कि सपना ने नई एंडेवर कार खरीदी है जिसकी शुरूआती कीमत 25 लाक रूपए हैं. अगर इसमें और फीचर्स जोड़े जाएं तो इसकी कीमत 32 लाख तक जा सकती है.
View this post on Instagram
New entry in family Endeavor 😘😘👌👌👌 @itssapnachoudhary @karan.mirza #sapnachoudhary #sapnachaudhary
इंटरनेट पर एक वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें सपना इस कार की पूजा करती नजर आ रही हैं. बता दें कि रियलिटी शो और लाइव स्टेज शोज के बाद अब सपना फिल्मों में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का ट्रेलर भी इंटरनेट पर देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

