बॉलीवुड

सपना चौधरी पर चढ़ा इश्क का खुमार, सामने आया रोमांटिक म्यूजिक Video

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ से फेम पाने वाली सपना चौधरी का ये रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

सपना चौधरी पर चढ़ा इश्क का खुमार, सामने आया रोमांटिक म्यूजिक Video
सपना चौधरी (Photo Credits: Youtube)

सपना चौधरी का नया म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर रिलीज किया गया है. इस बार सपना ने अपने फैंस के लिए एक हरयाणवी म्यूजिक वीडियो पेश किया है. इस गाने का नाम है ‘राम की सौ’ जिसे सपना, सोमवीर कथुरवाल और कपिल कथुरवाल पर फिल्माया गया है. इस गाने को सोमवीर ने गाया है. सॉन्ग में सपना बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं.

इससे पहले सपना ने अपना एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था जिसमें वो देशभक्ति और हमारे सैनिक भाइयों को उनकी कुर्बानी के लिए सलाम करती नजर आईं. इस बार उन्होंने अपने चाहनेवालों के लिए एक मस्तीभरा म्यूजिक रिलीज किया है. इस गाने में सपना और कपिल की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शाया गया है. गाने में हरयाणवी गीत की महक है जो इसे मनोरंजक बनाती है. इसी के साथ इस गाने को सपना ने अपने डांस और लटकों-झटकों से और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है.

गौरतलब है कि सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ से सपना को पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इस शो के बाद अब उनकी फॉलोविंग में भी काफी इजाफा हुआ है और वो इन दिनों अपना एक से एक मनोरंजक म्यूजिक वीडियो अपने फैंस के लिए पेश करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2018 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).