बॉलीवुड

जब भीड़ के आगे बेबस सपना चौधरी को अश्लील गाने पर करना पड़ा था डांस, देखें ये Viral Video

देसी क्वीन सपना चौधरी का ये वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिला है जिसमें वो इस गाने पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं

जब भीड़ के आगे बेबस सपना चौधरी को अश्लील गाने पर करना पड़ा था डांस, देखें ये Viral Video
सपना चौधरी (Photo Credits: Youtube)

देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने डांस और अपनी अदाओं के जरिए आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं. टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 (Bigg Boss Season 11) में नजर आने के बाद सपना देशभर में लोकप्रियता हासिल हुई. इसके बाद से ही उनका करियर परवान चढ़ने लगा और अब वो फिल्मों में भी कदम रख चुकी हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सपना को अपनी इच्छा के विरुद्ध जाकर भी फैंस की फरमाइशें पूरी करनी पड़ी हैं.

इंटरनेट पर एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें सपना चौधरी को एक परफॉर्मेंस के दौरान अश्लील गाने पर मजबूरन डांस करना पड़ा था क्योंकि वहां मौजूद भीड़ ने इसकी फरमाइश की थी. सपना से 'चोली के पीछे क्या है' (Choli Ke Peeche Kya hai) पर डांस करने को कहा गया लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया. सपना बार-बार कह रहीं थी कि वो इस गाने पर डांस नहीं करना चाहती. इसके बाद ये पूरा मामला आयोजकों के पास पहुंचा.

सपना के परफॉर्मेंस का इंतजार कर रही भीड़ को मद्देनजर रखते हुए आयोजकों ने सपना को इस परफॉर्मेंस के लिए मना लिया जिसके बाद उन्हें मजबूरन इसपर डांस करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: TRAILER: सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म ‘Dosti Ke Side Effects’ का दमदार ट्रेलर आया सामने, देखें

सोशल मीडिया पर ये वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है जिसमें सपना अपने स्टाइल में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).