मनोरंजन

सपना चौधरी ने शादी में किया ऐसा डांस कि देखते रह गए लोग

बिग बॉस सीजन 11' से फेमस हुई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के ठुमको के लाखों लोग दीवानें हैं. रियलिटी शो के दौरान भी हमें कई बार उनका डांस देखने को मिला था.हाल ही में उनके डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरकती नजर आ रही हैं

सपना चौधरी ने शादी में किया ऐसा डांस कि देखते रह गए लोग
सपना चौधरी (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : 'बिग बॉस सीजन 11' से फेमस हुई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के ठुमको के लाखों लोग दीवानें हैं. रियलिटी शो के दौरान भी हमें कई बार उनका डांस देखने को मिला था. हरियाणा में तो वह पहले से ही प्रसिद्ध थी. बिग बॉस में आने के बाद पूरा देश उन्हें जानने लगा. हाल ही में उनके डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरकती नजर आ रही हैं. दरअसल, यह वीडियो बनारस की एक शादी का है. सपना यहां डांस परफॉर्मेंस देने पहुंची थी.

इस शादी में सपना अकेली नहीं बल्कि अपनी दो दोस्तों के साथ पहुंची थी. इनमें से एक नाम था अर्शी खान और दूसरा राखी सावंत. बिग बॉस के समय से ही अर्शी और सपना अच्छे दोस्त बन गए थे. राखी और अर्शी को भी सपना के साथ डांस करते हुए देखा गया.

अर्शी ने सपना के साथ फिल्म 'बादशाहों' के गाने ' मेरे रश्के-कमर' पर डांस किया. इन दोनों के डांस के दौरान ऑडियंस इनको चीयर भी कर रही थी. दर्शकों को राखी सावंत का भी डांस देखने का मौका मिला. राखी ने फिल्म' ' क्रेजी-4' के अपने आइटम नंबर 'देखता है तू क्या' पर ठुमके लगाए. अर्शी खान ने इस समारोह के वीडियो को इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किया था.आपको बता दें कि राखी सावंत भी बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आई थी. सपना चौधरी को बिग बॉस के अलावा अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में भी देखा गया था. इसमें उन्होंने एक आइटम नंबर किया था जिसका नाम था 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' .

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2018 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).