बॉलीवुड

Must See: ‘संजू’ का वो गाना हुआ रिलीज जिसे फिल्म में आपने नहीं देखा होगा

मेकर्स ने रिलीज किया फिल्म ‘संजू’ से रणबीर कपूर, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना का नया सॉन्ग ‘भोपू बज रहा है’

Must See: ‘संजू’ का वो गाना हुआ रिलीज जिसे फिल्म में आपने नहीं देखा होगा
रणबीर कपूर, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना (Photo Credits: Youtube)

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई. संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और ये बात इसके बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से साफ पता चलती है. फिल्म में एक्टर्स के काम और इसकी स्टोरी के साथ ही इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया. आज इस फिल्म के मेकर्स ने इसका नया गाना ‘भोपू बज रहा है’ रिलीज किया. इस गाने को वैसे तो फिल्म में नहीं दिखाया गया है लेकिन इस गाने से रणबीर और विक्की कौशल के कुछ पोस्टर्स हमने जरूर देखे होंगे.

इस गाने को रणबीर कपूर, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना पर फिल्माया गया है. सॉन्ग में ये तीनों किसी शादी समारोह में जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं. गाने में रणबीर युवा संजय दत्त के रूप में नजर आ रहे हैं और उन्हीं की तरह अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं.

सॉन्ग को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए करिश्मा तन्ना ने लिखा, "सॉन्ग का पूरा वीडियो यहां देखें."

इस सॉन्ग को नकश अजीज ने गया है और इसका म्यूजिक रोहन-रोहन ने दिया है. राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).