बॉलीवुड

Samir Sharma No More: टीवी एक्टर समीर शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इतेफाक में निभाया था अहम किरदार

समीर 'ये रिश्तें हैं प्यार के', 'सास भी कभी बहु थी', 'कहानी घर-घर की' जैसे फेमस सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ टीवी में ही काम किया समीर फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

Samir Sharma No More: टीवी एक्टर समीर शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इतेफाक में निभाया था अहम किरदार
समीर शर्मा ने इत्तेफाक में किया था काम (Photo Credits: Instagram)

टीवी के नामी एक्टर समीर शर्मा (Samir Sharma) ने अपने घर में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया हैं. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री सन्न रह गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समीर ने समीर मलाड स्थित अपने घर में अकेले रह रहे थे. जबकि उनकी पत्नी के साथ उनकी बात ना हो सकी तो उन्होंने समीर के घर अपने दोस्त को भेजा. जिसके बाद पता चला कि समीर ने किचन के पंखे से लटकर जान दे दिया है. समीर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. माना जा रहा है कि उनक निधन 2 दिन पहले ही हो गया था. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

आपको बता दे कि समीर 'ये रिश्तें हैं प्यार के', 'सास भी कभी बहु थी', 'कहानी घर-घर की' जैसे फेमस सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ टीवी में ही काम किया समीर फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक में भी समीर ने बेहद अहम किरदार निभाया था. इस सस्पेंस फिल्म में समीर सोनाक्षी के पति के रोल में नजर आए थे. जिनका फिल्म में मर्डर हो जाता है. जिसकी जांच का जिम्मा अक्षय खन्ना के जिम्मे जाता है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं.

आपको बता दे कि इससे पहले प्रेक्षा मेहता और मनमीत ग्रेवाल जैसे टीवी कलाकार ने भी सुसाइड कर लिया था. जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).