5 दिन बाद सलमान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक, यूजर्स ने खूब किया ट्रोल
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. मंगलवार को सलमान खान ने भी अटल जी के निधन पर दुख व्यक्त किया.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया था. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. मंगलवार को सलमान खान ने भी अटल जी के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, " एक महान लीडर, एक अच्छे राजनेता और एक बहुत अच्छे इंसान को खोने से मुझे काफी दुख हुआ है." उनके इस ट्वीट की वजह से उन्हें कई यूजर्स ने ट्रोल किया है. दरअसल, सलमान ने अटल जी के निधन पर 5 दिन बात शोक जताया और यह बात फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई.
Truly a sad feeing to have lost a great leader, noble politician, orator and an exceptional human being like Atal ji .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 21, 2018
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, " इतनी जल्दी क्यों ?"
एक और व्यक्ति ने लिखा कि, " भाई को न्यूज़ मिल ही गई. भाई कौनसा न्यूज़ पेपर आता है."
एक सोशल मीडिया यूजर ने यह भी लिखा कि, "भाई आपने बहुत लेट कर दिया. अपना न्यूज़ पेपर बदलो.. मुझे लगता है भाई को अभी तक केरल की न्यूज़ नहीं मिली."
इसके अलावा सलमान को एक स्पेलिंग मिस्टेक के लिए भी ट्रोल किया गया. उस व्यक्ति ने लिखा कि, "सर feeing नहीं feeling."
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में वयस्त है. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

