सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, संजय लीला भंसाली के साथ करने जा रहे हैं ये काम !
संजय लीला भंसाली और सलमान खान की जोड़ी अब बॉलीवुड और अपने फैंस को ये तोहफा देने जा रहे हैं
सलमान खान (Salman Khan) के साथ 1999 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Ham Dil De Chuke Sanam) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. अब इसके तकरीबन 20 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर एक नई लव स्टोरी लेकर दर्शकों के सामने पेश होगी. इन दिनों फिल्म 'भारत' (Bharat) की शूटिंग में व्यस्त सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है. बॉलीवुड में लव स्टोरी और ग्रैंड फिल्म सेट्स के लिए मशहूर भंसाली एक बार फिर सलमान के साथ मिलकर फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म से एक रोमांटिक ट्रीट देने जा रहे हैं.
मुंबई मिरर में छपी एक खबर की मानें, तो इस बार भंसाली एक अलग प्रकार की कहानी पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर सलमान के साथ बातचीत भी हो चुकी है और वें दोनों ही इस प्रोजेक्ट के लिए राजी हैं. अब सलमान और भंसाली अपनी इस फिल्म के लिए एक बेहतरीन टीम की खोज में हैं. इतना ही नहीं फिल्म की बेसिक स्क्रिप्ट तैयार है और अब इसके स्क्रीनप्ले पर काम किया जा रहा है. लेकिन क्या ये एक पीरियड फिल्म होगी या नए जनरेशन की लव स्टोरी? इस बात पर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है.
फिल्म के लिए तीन स्क्रिप्ट्स पर चर्चा की जा रही थी जिसके बाद इसमें से एक को फाइनल कर दिया गया. फिल्म 'भारत' के बाद सलमान 'दबंग 3' पर काम करेंगे. इसके बाद वो अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर तक शुरू कर सकते हैं. ये भी जानकारी आई है कि इस फिल्म के लिए भंसाली म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर भी काम करेंगे. उनकी पिछली फिल्म 'पद्मावत' में उनके म्यूजिक ने उन्हें कई अवॉर्ड्स जिताए.
इस खबर को लेकर भंसाली प्रोडक्शन्स की सीईओ ने कन्फर्मेशन भी दे दिया है. इस फिल्म के लिए सलमान इंडस्ट्री के बड़े चेहरों की कास्टिंग भी कर सकते हैं. गौरतलब है कि एक्शन फिल्मों के लिए इन दिनों छाए हुए सलमान अब काफी समय बाद भंसाली के लिए एक बेहद रोमांटिक फिल्म में नजर आएगे. ये भी बेशक फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

