बॉलीवुड

सलमान खान का दावा- आज तक किसी लड़की ने शादी के लिए नहीं किया प्रपोज

53 साल की उम्र में भी सलमान खान आज बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में आते हैं. लेकिन दूसरी तरफ सलमान की माने तो उन्हें आज तक किसी लड़की ने शादी के अप्रोच नहीं किया है.

सलमान खान का दावा- आज तक किसी लड़की ने शादी के लिए नहीं किया प्रपोज
सलमान खान (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर (Most Eligible Bachelor) सलमान खान (Salman Khan) आज भले ही 53 साल के हो गए हो लेकिन उनकी पॉपुलारिटी (Popularity) में कोई कमी नहीं आई है. आज भी लड़कियों के बीच सलमान खान की लोकप्रियता देखते ही बनती है. वैसे तो सलमान खान की लाइफ में कई हसीनाओं के साथ अफेयर (Affair) रह चुके हैं. सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस संग सलमान खान के कई किस्से मशहूर है. लेकिन फिर भी सलमान ने किसी शादी नहीं रचाई. लेकिन ऐसे में अब सलमान खान ने ऐसी बात कही है जिसे जानकार कोई भी हैरान रह जाए. दरअसल सलमान खान ने दावा किया है कि उन्हें आज तक किसी भी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज (Proposed) नहीं किया है.

फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में सलमान खान ने ये बात कही है. दरअसल सलमान से पूछा गया कि फिल्म भारत में कटरीना कैफ आपको शादी के प्रपोज करती हैं. रियल लाइफ में क्या आपको किसी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज किया है? इस पर सलमान ने मुस्कराते हुए कहा, 'नहीं, अभी तक तो ऐसा कभी नहीं हुआ. क्योंकि मैं कैंडललाइट डिनर नहीं करता. दरअसल कैंडललाइट में मैं यह नहीं देख पाता कि मैं खा क्या रहा हूं. लेकिन मुझे इस बात का बहुत दुख होता है कि अभी तक मुझे किसी ने शादी के लिए प्रपोज नहीं किया.'

सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान के बयान को सुनकर हैरानगी होनी लाजमी हैं. क्योंकि सलमान कब शादी करने जा रहे हैं? ये सवाल आज भी उनके हर फैन के जहन में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).