पुरानी बातें भुलाकर बीमार ऋषि कपूर की तरफ सलमान खान बढ़ाएंगे दोस्ती का हाथ?
कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर बीते कई दिनों से न्यूयॉर्क में अपना उपचार करा रहे हैं. खबर है कि वो जल्द ही मुंबई लौट सकते हैं
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी कैंसर (Cancer) की बीमारी के चलते बीते कई महीनों से न्यूयॉर्क (New York) में अपना इलाज करा रहे हैं. इस दौरान अब तक बॉलीवुड से कई सारे सितारे उनसे मिलने और उनका हालचाल लेने न्यूयॉर्क जा चुके हैं. इनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra), करण जौहर (Karan Johar) और आमिर खान (Aamir Khan) समेत कई सारे सेलिब्रिटीज शामिल हैं. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान (Salman Khan) भी ऋषि कपूर से मिल सकते हैं.
आज तक पर छपी एक खबर के अनुसार, सलमान अब ऋषि के साथ अपने सारे पुराने गिले-शिकवे मिटाकर उनसे मिलना चाहता हैं. ये भी कहा गया कि सलमान ऋषि के भारत वापस आने के इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि मीडिया में अक्सर इस बात को लेकर खबरें आती रही हैं कि सलमान और ऋषि के आपसी रिश्ते ठीक नहीं हैं और इसलिए ये दोनों एक दूसरे से बनाए रहते हैं.
पिछले साल सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी के दौरान खबर आई कि सलमान ने ऋषि कपूर को इग्नोर किया जिसके चलते वो उनसे बेहद नाराज थे. इस बात को लेकर ऋषि ने सोहेल खान की पत्नी सीमा खान से शिकायत की और सलमान के रवैये पर नाराजगी जताई.
View this post on Instagram
Bada wala blessing getting to spend time wid ur Maa . #MaltaDiaries #Bharat
जब सलमान खान को पूरी बात का पता चला तो वो और चिढ़ और ऋषि के साथ उनके आपसी रिश्तों में और कड़वाहट पैदा हो गई. अब कहा जा रहा है कि सलमान एक बार फिर से ऋषि की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उनके इस संघर्षभरे समय में उनका साथ देना चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

