बॉलीवुड

Wrap Up: माल्टा में पूरी हुई फिल्म 'भारत' की शूटिंग, इस अंदाज में दिखे सलमान-कैटरीना

फिल्म 'भारत' की माल्टा में शूटिंग खत्म होने के बाद सामने आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की ये पिक्चर

Wrap Up: माल्टा में पूरी हुई फिल्म 'भारत' की शूटिंग, इस अंदाज में दिखे सलमान-कैटरीना
कैटरीना कैफ और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म 'भारत' में साथ काम कर रहे सलमान खान और कैटरीना कैफ ने माल्टा में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म-निर्देशक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी. इससे पहले दोनों निर्देशक के साथ 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं.

फिल्म के सेट से दोनों काफी तस्वीरें साझा करते रहे हैं. अब, फिल्म-निर्देशक ने अपने ट्विटर हैंडल पर सलमान और कैटरीना की खूबसूरत तस्वीर साझा की और फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की .

तस्वीर में सलमान खान, कैटरीना कैफ का हाथ पकड़े हुए हैं. इसमें वह शेरवानी और मैचिंग पैंट पहने हैं. वहीं कैटरीना हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

सलमान ने हाल ही में तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आए थे. 'भारत' में अभिनेता सुनील ग्रोवर भी हैं. यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी.

‪Starting the shooting schedule of #Bharat in Malta, lovely country .‬

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

गौरतलब है कि सलमान कि पिछली फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया. इस फिल्म की परफॉर्मेंस को देखते हुए अब सलमान के फैंस उनकी अगली आउटिंग 'भारत' से काफी  उम्मीद लगाए हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2018 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).