बॉलीवुड

मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर एक साथ उतरेंगे सलमान-कैटरीना, बिखेरेंगे फैशन का जलवा

सलमान खान और कैटरीना कैफ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आएंगे

मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर एक साथ उतरेंगे सलमान-कैटरीना, बिखेरेंगे फैशन का जलवा
'दबंग टूर पुणे' में परफॉर्म करते सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जल्द ही अपना नया फैशन कलेक्शन पेश करने वाले हैं. इसके लिए उन्होंने औपचारिक घोषणा भी कर दी है. मनीष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि इस बार उनके नए फैशन कलेक्शन्स को पेश करने के लिए कैटरीना कैफ उनके फैशन इवेंट पर बतौर शो स्टॉपर रैम्प पर नजर आएंगी.

एक तरफ जहां कैटरीना रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी वहीं दूसरी ओर सलमान खान भी उनके साथ नजर आएंगे. पिंकविला की खबर के अनुसार, रैम्प पर कैटरीना अपने खास दोस्त सलमान खान के साथ अपने फैशनेबल अवतार में नजर आएंगी.

मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पर कैटरीना का एक वीडियो शेयर करके बताया, “बेहद खूबसूरत और शानदार कैटरीना कैफ जोकि हमेशा से मेरी फेवरेट रही हैं, 1 अगस्त को फैशन शो इवेंट पर इंडो-पर्शियन कलेक्शन को पेश करेंगी."

एक तरफ जहां फैंस सलमान और कैटरीना को फिल्मों में एक साथ देखना पसंद करते हैं वहीं दूसरी ओर अब उन्हें रैंप पर भी एक दूसरे के साथ देखना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. ये दोनों कुछ ही समय पहले फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में एक साथ नजर आए थे.

बात करें फिल्मों की तो कैटरीना अपनी फिल्म ‘जीरो’ और आमिर खान की मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ पर काम कर रही हैं. साथ ही, सलमान ने भी अपनी फिल्म ‘भारत’ के लिए शूटिंग का काम शुरू कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2018 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).