फिल्म राधे के क्लाइमेक्स सीन पर खर्च होंगे करोड़ों रुपए, सलमान खान ने दी हरी झंडी
20 मिनट के इस सीन में सलमान खान और रणदीप हुड्डा के बीच दमदार एक्शन देखने को मिलेगा. जिसके पीछे 7.50 करोड़ की रकम खर्च होनी है.
सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म राधे (Radhe) का ऐलान हो चुका है. इस फिल्म में सलमान खान संग दिशा पटानी (Disha Patani) मुख्य भूमिका में नजर आने जा रही है. जबकि इसे डायरेक्ट करेंगे प्रभु देवा (Prabhu Deva). दबंग 3 के बाद ये सलमान और प्रभु देवा एक बार फिर मिलकर कमाल करने जा रहे हैं. सलमान खान की इस फिल्म में एक्शन का बड़ा अहम रोल होने जा रहा है. माना जा रहा है कि फिल्म में एक्शन का लेवल बाहुबली 2 जैसा होगा. इसलिए उसपर अच्छा खासा पैसा खर्च होगा. खबर के मुताबिक फिल्म के क्लाइमेक्स सीन (Climax Scene) पर लगभग 7.50 करोड़ से अधिक खर्च का बजट आ रहा है. जिसके लिए सलमान खान ने हरी झंडी भी दे दी है.
मिड डे में छपी खबर के मुताबिक मेकर्स राधे के क्लाइमेक्स सीन को खास बनाने के लिए हैवी VFX का इस्तेमाल करने जा रहे हैं. जैसा कि फिल्म बाहुबली 1 और 2 में हुआ था. 20 मिनट के इस सीन में सलमान खान और रणदीप हुड्डा दिखाई देंगे. दोनों के बीच दमदार एक्शन देखने को मिलेगा. जिसके पीछे 7.50 करोड़ की रकम खर्च होनी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रोमा पर शूट करना काफी महंगा होता है. इसमें लगने वाली लाइट्स भी काफी महंगी होती हैं. ऐसे में बड़े फिल्म मेकर्स ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में जब सलमान को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है. सलमान खान की ये फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

