मॉम सलमा खान से इस कदर प्रेम करते हैं सलमान खान, वीडियो में दिखा उनका प्यारभरा बॉन्ड
माल्टा में अपनी मॉम के टाइम स्पेंड कर रहे हैं सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ के लिए माल्टा में इसकी टीम के साथ शूट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग से कुछ समय निकालकर अब सलमान अपनी मॉम सलमा खान के साथ टाइम स्पेंड करते नजार आए. सोशल मीडिया पर सलमान और मॉम सलमा खान की एक प्यार भरी तस्वीर देखने को मिली है जिसमें ये दोनों एक साथ टाइम स्पेंड करते दिखे. इस फोटो को खुद सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
फोटो को पोस्ट करके सलमान ने लिखा, “विद लव ऑफ माय लाइफ’. इस फोटो के साथ सलमान ने जो कैप्शन दिया है उससे भी ये बात साफ हो जाती है कि वो अपनी मां से कितना प्रेम करते हैं. फोटो में सलमान अपनी मां की मौजूदगी में काफी रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं.
इसी के साथ सलमान ने सलमा खान के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो माल्टा की सड़कों पर टहलते हुए नजर आए. वीडियो में देखा गया कि रेड कैप, ब्लैक कलर की स्पोर्टी बनियान और ब्लैक शॉर्ट्स पहने सलमान बड़ी ही सावधानी से अपनी मॉम सलमा का हाथ पकड़कर उन्हें रोड क्रॉस करा रहे हैं.
आपको बता दें कि फिल्म ‘भारत’ के लिए काम जोरों शोरों से चल रहा है. अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी, तब्बू, कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे. ये फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2018 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

