बॉलीवुड

सलमान खान ने महिला दिवस पर किया ऐसा पोस्ट, हर किसी के दिल से निकल रहीं दुआएं

सलमान खान ने आज महिला दिवस के मौके पर अपना ये सोशल मीडिया इन्हें डेडिकेट किया है

सलमान खान ने महिला दिवस पर किया ऐसा पोस्ट, हर किसी के दिल से निकल रहीं दुआएं
सलमान खान, सलमा खान और हेलन (Photo Credits: Instagram)

अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस (International Women's Day 2019) के मौके पर जहां हर कोई सोशल मीडिया समेत अन्य तरह से महिलाओं का अभिनंदन कर रहा है वहीं कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आज ट्वीटर के जरिए अपने फैंस के साथ इस दिन की खुशियां बांटी हैं. ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) भला कैसे पीछे रह जाते. सलमान खान ने ट्विटर पर एक बेहद ही खूबसूरत-सा पोस्ट किया और विमेंस डे की बधाई दी. उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रहा है.

सलमान ने ट्विटर पर अपनी मां सलमा खान और हेलन के साथ एक बेहद ही प्यारी फोटो शेयर की है. इस फोटो में सलमान के साथ हेलन और सलमा खान कैंडिड पोज में नजर आए. इस फोटो को पोस्ट करके सलमान ने लिखा, "हैप्पी विमेंस डे."

गौरतलब है कि सलमान अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं. मां सलमा (Salma Khan) का वो जितना ख्याल रखते हैं उतना ही हेलन (Helen) को भी वो बहुत मानते हैं. इसी के साथ सलमान अपने पिता सलीम खान के भी बेहद करीब हैं और अपनी जिंदगी के कई बड़े फैसले उनकी सहमति से ही लेते हैं.

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया कि सलमान उन सभी को इतना मानते हैं कि आज तक वो नए घर में शिफ्ट नहीं हुए. बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बनने के बावजूद सलमान अपने पेरेंट्स के साथ ही रहते हैं.

अब सलमान के इस फोटो को देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनके परिवार को दुआएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).