दुबई: सलमान खान को अपना दबंग टूर कॉन्सर्ट करना पड़ा रद्द, ये है बड़ी वजह
सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दबंग टूर दुबई 2019 की घोषणा करते हुए अपनी एक फोटो भी पोस्ट की थी
सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिनकी फैन फॉलोविंग दुनियाभर में मौजूद है. अपनी फिल्मों के साथ ही सलमान कॉन्सर्ट्स और इवेंट्स से भी बढ़िया कमाई कर लेते हैं. हर साल वो अपना दबंग टूर (Dabangg Tour) भी आयोजीत करते हैं जो न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में आयोजित किया जाता है. सलमान ने हाल ही में अपने दबंग टूर कॉन्सर्ट दुबई की घोषणा की थी. इस कॉन्सर्ट में उनके साथ कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और डेजी शाह भी परफॉर्म करने वाली थी. लेकिन अब खबर आई है कि तेज बरसात के चलते सलमान को अपना ये कॉन्सर्ट रद्द करना होगा.
कैटरीना कैफ ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. उन्होंने एक फोटो पोस्ट करके लिखा, "खराब मौसम के चलते आज रात का शो कैंसिल किया जाता है. इस शो पर आने में दिलचस्पी दिखनेवाली सभी लोगों को हमारी ओर से शुर्किया.

हम भी इस शाम को लेकर बेहद उत्साहित थे लेकिन कुछ चीजें हमारे नियंत्रण के बाहर है. सभी को प्रेम और उम्मीद है जल्द मिलेंगे."
View this post on Instagram
Dubai, Aa gaye aapke sheher me. Swagat nahi karoge? #DabanggTour (tickets link in bio)
आपको बता दें कि सोहेल खान दबंग टूर को प्रोड्यूस करते हैं. इस इवेंट को सलमान हैंडल करते हैं और इसमें मनीष पॉल समेत कई सारे सेलिब्रिटीज परफॉर्म कर चुके हैं. बात करें फिल्मों की तो सलमान जल्द ही अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म के अलावा वो जल्द ही 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

