फैंस के लिए खुशखबरी, ‘दबंग 3’ को लेकर सलमान खान ने की बड़ी घोषणा
फिल्म ‘दबंग’ के 8 साल पूरे हो जाने पर सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर ते बात कही है
सलमान खान की हिट सीरीज ‘दबंग’ को 8 साल पूरे हो गए हैं. 2010 में ‘दबंग’ रिलीज हुई जिसे बॉक्स ऑफिस पर बेशुमार सफलता हासिल हुई. इसके बाद 2012 में हमने ‘दबंग 2’ देखी. इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला. तभी से ही फैंस अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. सलमान और फिल्म के मेकर्स ने भी इस बात के संकेत दिए कि वो ‘दबंग 3’ जरूर बनाएंगे लेकिन इसे लेकर साफतौर पर कुछ भी रिविल नहीं किया गया था. बीते दिनों, 10 सितंबर, सोमवार को इस फिल्म ने अपने 8 साल पूरे किए तब सलमान ने कहा कि अब वो अगले साल इस फिल्म का तीसरे भाग लेकर आ सकते हैं.
सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा, महेश मांजरेकर और म्यूजिक डायरेक्टर्स साजिद-वाजिद के साथ फोटो शेयर करके लिखा, “कल इत्तेफाक से रज्जो और चुलबुल की साजिद-वाजिद से मुलाकात हुई. दबंग के 8 साल. अगले साल ‘दबंग 3’ में मिलेंगे.”
इसके अलावा सलमान ने सोनाक्षी के साथ भी अपनी एक फोटो शेयर करके ‘दबंग’ के 8 साल पूरे होने की बात फैंस को बताई थी.
बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ के काम में व्यस्त हैं. ये फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. इसके बाद ही सलमान ‘दबंग 3’ पर काम शुरू कर सकते हैं. अब ये कहा जा सकता है कि फैंस को अब थोड़ा इंतजार करना होगा जिसके बाद सलामन जल्द ही ‘दबंग 3’ लेकर पेश होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2018 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

