Christmas 2018: सलमान खान ने क्रिसमस पार्टी में भाई सोहेल और अरबाज के साथ किया क्रेजी डांस, Video Viral
सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस का त्योहार अपने परिवार के साथ मना रहे हैं
सलमान खान (Salman Khan) हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस (Christmas) का त्योहार अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सलमान इन दिनों अपने फैमिली को टाइम दे रहे हैं. बीते दिनों अपने परिवार के साथ क्रिसमस पार्टी का आनंद ले रहे सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
वैसे तो सलमान अपने सीरियस नेचर के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन दिनों फेस्टिव सीजन में सलमान फैमिली के साथ कैंडिड मूड में एन्जॉय करते हुए दिखे. बताया जा रहा है कि सलमान की इस क्रिसमस पार्टी में न सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स बल्कि स्टार किड्स भी नजर आए जिनमें उनके भांजे आहिल शर्मा समेत यश जौहर, रूही जौहर, लक्ष्य कपूर, अबराम खान दिखे. इसी के साथ पार्टी में सलमान के करीबी दोस्त दिया मिर्जा, कैटरीना कैफ समेत अन्य कई सेलेब्स नजर आए.
आपको बता दें कि सलमान आनेवाली 27 दिसंबर को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में वो अब पूरी तरह से अपने फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं. सलमान इन दिनों अपने पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' के फिनाले की तैयारी में हैं. इसी के साथ वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग का काम भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

