बॉलीवुड

पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी नई मंत्रिमंडल के लिए सलमान खान ने किया ये स्पेशल ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई, गुरुवार को पीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसी के साथ उनके नए कैबिनेट मिनिस्टर्स की घोषणा भी कर दी गई

पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी नई मंत्रिमंडल के लिए सलमान खान ने किया ये स्पेशल ट्वीट
नरेंद्र मोदी और सलमान खान (Photo Credits: PTI and Yogen Shah)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 30 मई, गुरुवार की शाम को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) के प्रांगण में अपने पीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसी के साथ उनके कैबिनेट मिनिस्टर्स (Cabinet ministers) ने भी उस दिन शपथ ग्रहण किया. इसके बाद 31 मई को उनके नए कैबिनेट मिनिस्टर्स की विस्तृत लिस्ट जारी कर दी गई. लिस्ट सामने आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी मंत्रीमंडल को देश और दुनियाभर से बधाई संदेश प्राप्त हुए.

ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट मिनिस्टर्स को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री, इस शानदार टीम के लिए बधाई और पूरी मंत्रिमंडल को मेरी शुभकामनाएं. भारत को सशक्त और एक समान बनाने के अपने उद्देश में आप सभी सफल हों."

अपने इस ट्वीट में सलमान ने पीएमओ इंडिया (PMO India) को ट्विटर पर टैग किया है. गौरतलब है कि सलमान खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं. इस साल लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान मुंबई में सलमान भी मतदान करने पहुंचे थे.

बात करें फिल्मों की तो सलमान जल्द ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ फिल्म 'भारत' (Bharat) में नजर आएंगे. इस फिल्म में दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर ने भी काम किया है. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ये फिल्म आनेवाली 5 जून, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).